फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man going to buy thirteenth-day items hit by a tailor, dies

Bhadohi News: तेरहवीं का सामान लेने जा रहा युवक टेलर की चपेट में आया, मौत

Tue, 30 Dec 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Young man going to buy thirteenth-day items hit by a tailor, dies
सर्राेई में सड़क दुर्धटना में मौत पर रोते विलखते परिजन। संवाद
सरोई। भदोही-औराई मार्ग पर सिरोही बाजार के कथीपुर तिराहे पर सोमवार की शाम को सड़क पार करते समय मुड़ियापुर निवासी राकेश कुमार (45) टेलर की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। वे स्कूटी से भदोही जा रहे थे। ज्ञानपुर कोतवाली के मुड़ियापुर निवासी राकेश कुमार की मां की मंगलवार को तेरहवीं है। वे सामान लेने बाजार जा रहे थे। कथीपुर तिराहे के पास वे सड़क पार करने के लिए रुके। तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरे लेन में पहुंच गई। भदोही से औराई की तरफ से आ रहे टेलर की चपेट में वे आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही रजपुरा चौकी प्रभारी अजय कुमार ओझा पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश कुमार के पांच बच्चे हैं। इसमें चार लड़की और एक लड़का है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि टेलर को कब्जे में ले लिया गया है। टेलर चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed