{"_id":"66803ae867702605c406fe94","slug":"young-man-entered-principal-room-with-stick-and-threatened-him-in-bhadohi-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: लाठी लेकर प्रधानाध्यापक के कक्ष में घुसा दबंग, जान से मारने की दी धमकी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: लाठी लेकर प्रधानाध्यापक के कक्ष में घुसा दबंग, जान से मारने की दी धमकी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Sat, 29 Jun 2024 10:33 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:33 PM IST
सार
बलिया में एक दबंग शनिवार को विद्यालय में लाठी लेकर पहुंच गया। उसने प्रधानाध्यापक के कक्ष में पहुंचकर धमकी देते हुए दरवाजे पर बुलाया और लाठी भांजते हुए वहां से चला गया। इसे लेकर विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में लाठी लेकर पहुंचा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय उसुरी में एक दबंग युवक शनिवार को लाठी लेकर प्रधानाध्यापक के कक्ष में पहुंच गया। प्रधानाध्यापक को गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए अपने दरवाजे पर बुला रहा। मिट्टी डालने के लिए धमका रहा। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने दबंग युवक के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने सहित धमकी देने की नामजद तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती बुजुर्ग गांव निवासी मोहन प्रसाद गुप्ता पुत्र स्वर्गीय परशुराम प्रसाद गुप्ता शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय उसुरी पर प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। वह प्रतिदिन की भांति शनिवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय उसुरी पर पहुंचे, जहां वह अपने कक्ष में विद्यालय का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच उसुरी गांव निवासी रविंद्र यादव का पुत्र अतिश कुमार यादव लाठी लेकर उनके कक्ष में पहुंचा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दबंग युवक प्रधानाध्यापक को धमका रहा है। बोल रहा है कि तुमको मिट्टी भरना पड़ेगा। तुम जल्दी दरवाजे पर आओ नहीं तो दोबारा आऊंगा तो पिटाई कर दूंगा।
बता दें कि उक्त विद्यालय पर उसी गांव की एक महिला आंगनवाड़ी है और उसी में पढ़ाती है। आरोपी युवक आंगनबाड़ी का पट्टीदार है। उसी से उसका विवाद है लेकिन वह प्रधानाध्यापक से भी उलझ गया। जान से मारने की धमकी देते हुए स्कूल प्रांगण से निकल गया। यह देख अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए और बीच बचाव किया। प्रधानाध्यापक ने अपने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए सिकंदरपुर थाने में तहरीर देकर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।