{"_id":"6626db5ed1c2b120a60f7614","slug":"young-man-dies-after-being-hit-by-truck-while-returning-from-wedding-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-111287-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शादी से लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शादी से लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई कोतवाली क्षेत्र के सहसेपुर गांव के समीप रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक मनोज कुमार पाल (26) निवासी चेरापुर जंगीगंज की मौत हो गई। वह ननिहाल सरबतखानी से शादी में शामिल होने के बाद मिर्जापुर के चील्ह जा रहा था।
जंगीगंज से सटे चेरापुर निवासी मनोज कुमार पाल (26) मुंबई में एक कंपनी में वाहन चलवाता था। इन दिनों वह घर आया था। परिवार वालों के मुताबिक, रविवार को औराई के सरबतखानी स्थित ननिहाल शादी में शामिल होने गया था। वहां कुछ समय रहने के बाद चील्ह, मिर्जापुर विवाह में शामिल होने के लिए बाइक से निकला। सहसेपुर गांव के समीप किसी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस उसे सीएचसी औराई लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों और तीन बहनों में छोटा था। वह घर में इकलौता कमाने वाला था। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।