फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Yoga is the most effective way to avoid corona

‘कोरोना से बचने के लिए योग सबसे कारगर उपाय’

Sun, 21 Jun 2020 05:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Yoga is the most effective way to avoid corona
भदोही। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग संजीवनी ट्रस्ट के माध्यम से रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधि का नि:शुल्क वितरण किया गया। विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा और पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने लोगों को औषधि दिए जबकि योगाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए योग टिप्स दिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि आज यदि कोरोना से बचना है तो सबसे कारगर उपाय योग ही है। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के और भी उपाय हैं जो लोगों को स्वत: करना चाहिए। एसडीएम ने कहा कि कोरोना तेजी से फैल रहा है। सबसे अच्छी दवा खुद का स्वयं से बचाव करना है। पालिकाध्यक्ष ने कोरोना से बचाव के तरीकों पर प्रकाश डाला। योगाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 250 लोगों को नि:शुल्क औषधि वितरित किया गया जबकि उपस्थित एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों, जवानों को मास्क वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक रूपेश बरनवाल ने आभार जताया। संचालन तरुण शुक्ल ने किया। सिद्धनाथ पांडेय, वेद प्रकाश पटेल, नरेंद्र बहादुर सिंह, सत्यशील जायसवाल, दिलीप गुप्ता, रञजीव मोदनवाल, विकास बरनवाल, विष्णु साहू, प्रिंस गुप्ता, जगदीश जायसवाल, सुशील श्रीवास्तव, एथलीट उर्मिला व अखिलेश मौर्य, अमरनाथ वर्मा, अंजलि मौर्य, संदीप कनोडिया, अक्षय रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन कराया योगाभ्यास
भदोही। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। कहीं घर बैठे आनलाइन लोगों ने योग किया तो कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगा किया गया। योग संजीवनी ट्रस्ट के बेनर तले योगाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को ऑनलाइन योग कराया। कोविड-19 के दृष्टिगत उन्होंने लोगों को रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए यौगिक और हर्बल टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव की दवा अभी नहीं बन सकी है। इसलिए इससे बचाव के लिए लोगों को योग अपनाना चाहिए।

आईआईसीटी स्टाफ ने भी किया योग
भदोही। भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग शिक्षक पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी संदेश योगी के सानिध्य में रविवार को योग किया। संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संदेश योगी ने लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। इस दौरान तड़ासन, वृक्षासन, अंधचक्रासन, वज्रासन कराते हुए परिचर्चा की। योगी ने बताया कि नियमित योग कर स्वस्थ रहा जा सकता है। जो नियमित योग करते हैं वे कोरोना वायरस से सुरक्षित रहेंगे। संस्थान के निदेशक डा.आलोक कुमार ने भी कोविड-19 को देखते हुए नियमित योग का सहारा लेने की आह्वान किया। कार्यक्रम में डा.आरके मलिक, डा.सनत पाल, सिद्धार्थ शुक्ला, डा.अणु मिश्र, डा.एसके गुप्ता, जर्पण सिंह, जयंत देशपांडेय, दुर्गेश त्रिपाठी, यूके श्रीवास्तव, डा.मोमिता बेरा, डा.अतानु आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed