फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Yadav will be two hours in Bhadohi

भदोही में दो घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Thu, 19 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 19 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
 जिले में 25 मई को आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो घंटे तक रहेंगे।  शासन की ओर से प्रशासन को भेजे गए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का जिले में नौ बजकर 50 पर राजकीय वायुयान से आगमन होगा। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ के लिए 11 बजकर 50 मिनट पर हेलिकाप्टर से रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन

एसडीएम सदर और प्रोटोकॉल प्रभारी अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 मई को सुबह साढ़े आठ बजे लखनऊ से बाबतपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। नौ बजे बाबतपुर-वाराणसी पहुंचने के बाद नौ बजकर पांच मिनट पर एयरपोर्ट से कार से भदोही के लिए प्रस्थान करेंगे । मुख्यमंत्री भदोही में नौ बजकर 50 मिनट पर कार्यक्रम स्थल प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर, बाबतपुर-भदोही मार्ग से पहुंचेंगे। वे दस बजे भदोही-गौरीगंज मार्ग और भदोही-बाबतपुर फोरलेन मार्ग का लोकार्पण के साथ ही भदोही-मिर्जापुर मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। इस दौरान लाभपरक योजनाओं से लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित कराएंगे। इसके बाद 11 बजे जनसभा स्थल भिखारीपुर पहुंचेंगे। जहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 11 बजकर 45 मिनट पर कार्यक्रम स्थल भिखारीपुर से कार से प्रस्थान करेंगे। 11 बजकर 50 मिनट पर अभयनपुर गांव स्थित हैलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजकर 55 मिनट पर लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed