{"_id":"67df03a5fa2639601905737e","slug":"wow-what-a-system-doctors-and-nurses-are-registering-while-other-workers-are-marking-their-attendance-digitally-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-123816-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह री व्यवस्था: डॉक्टर व नर्स रजिस्टर तो अन्य कर्मी लगा रहे डिजिटल हाजिरी, सौ शय्या अस्पताल का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह री व्यवस्था: डॉक्टर व नर्स रजिस्टर तो अन्य कर्मी लगा रहे डिजिटल हाजिरी, सौ शय्या अस्पताल का हाल
Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
सार
भदाेही के साै शय्या अस्पताल में दुर्व्यवस्था के कारण परेशानी होती है। वहीं, असफर भी इन समस्याओं से अनजान हैं।
विज्ञापन
साै शय्या अस्पताल में लगी बायोमैटि्रक मशीन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के सौ शय्या अस्पताल में अलग ही व्यवस्था चल रही है। अस्पताल में समय से उपस्थित होने के लिए कर्मचारियों की तो डिजीटल हाजिरी लगाई जा रही है। वहीं चिकित्सक और नर्स रजिस्टर पर ही हाजिरी लगा रहे हैं।
अस्पताल आने वाले मरीजों को चिकित्सकों को दिखाना होता है, इसलिए उनका समय से उपस्थित होना जरूरी है, लेकिन यहां कर्मचारियों को तो समय से बुलाया जा रहा है। वहीं चिकित्सक व नर्स मनमानी ड्यूटी कर रहे हैं।
जिले के सौ शय्या अस्पताल में चिकित्सकों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। यहां तैनात चिकित्सक जहां मनमानी रूप से अल्टरनेट तरीके से ड्यूटी करते हैं। वहीं नर्सें भी मनमुताबिक अस्पताल आती जाती हैं। ओपीडी में 10-10 बजे तक चिकित्सकों के दर्शन नहीं होते।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से आया मरीज डेढ़ से दो घंटे इंतजार करता है। उसके बाद चिकित्सक के आने पर उन्हें दिखा पाता है। अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी रोकने के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था शुरू की गई है।