फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Worship in essay, Nikita tops in painting

निबंध में आराधना, चित्रकला में निकिता अव्वल

Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Worship in essay, Nikita tops in painting
जिला विज्ञान क्लब की ओर से ब्लॉक संसाधन केंद्र चौरी में सोमवार को अंधविश्वास के खिलाफ वैज्ञानिक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आईआईसीटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अणु मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अंधविश्वास में निहित वैज्ञानिक कारणों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेजवां के प्रधानाध्यापक समर बहादुर पटेल ने बच्चों को बिना माचिस के अग्नि प्रज्ज्वलित करने, नींबू से खून निकालने, खौलते तेल में हाथ डालकर पूड़ी निकालने, छननी में पानी रोकने और नारियल से फूल एवं खून निकालने आदि जैसे करतबों को दिखाते हुए इनमें निहित वैज्ञानिक कारणों को स्पष्ट किया। विशिष्ट अतिथि बीईओ लालजी, क्लब के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार पांडेय, सह समन्वयक डॉ. मानिक चन्द पाल, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बच्चों को चमत्कारों के पीछे छिपे वैज्ञानिक कारणों पर चिंतन कर कारणों को खोजने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निबंध, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता हुई। निबंध में आराधना भारती प्रथम, कोमल गौतम द्वितीय और दामिनी पटेल तृतीय रहीं। चित्रकला में निकिता दुबे प्रथम, अनुराधा द्वितीय और अंकिता मौर्य तृतीय रहीं। क्विज में हरिओम दूबे प्रथम, संध्या पटेल द्वितीय और अंशिका को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम का संचालन बीएल पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed