फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Working of VVPAT and EVM explained

वीवीपैट और ईवीएम की कार्यप्रणाली के बारे में समझाया गया

Sun, 05 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Working of VVPAT and EVM explained
भदोही। चुनाव की अभी तारीखें निर्धारित नहीं हुई हैं लेकिन चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तहसील परिसर चुनावी प्रशिक्षण कौ दार जोर शोर से चल रही हैं। शनिवार को तहसील में जागरूकता कार्यक्रम में ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में लोगों को प्रशिक्षित किया गया। एसडीएम अश्वनी पांडेय ने लोगों को बताया कि मतदाताओं को लगातार जागरूक किया जाए। जहां कहीं भी लोगों को भ्रांति हो भ्रांति दूर की जाए। विशेष रूप से वीवीपैट और ईवीएम मशीन के बारे में कोई भी कुछ जानकारी चाहे तो उसे दी जानी चाहिए। मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में लोगों को बताया कि मतदाताओं की आशंकाओं को दूर करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वीवीपैट को इवीएम मशीन से जोड़ा है ताकि लोगों को भ्रमित नहीं किया जा सके।बताया कि मतदाता के डाले गए वोट एक पर्ची पर सात सेकेंड के लिए वीवीपैट मशीन की स्क्रीन पर दिखेगी। इसमें मतदाता का क्रमांक, उसका नाम व चुनाव चिह्न भी स्पष्ट रुप से दिखेगा। इस दौरान अधिकारियों के सवालों का समाधान भी किया गया। मौजूद लोगों को मतदान के दौरान की अन्य प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मताधिकार के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed