फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Work intensified after elections, projects worth 60 crores will be completed

चुनाव बाद काम तेज, 60 करोड़ के प्रोजेक्ट होंगे पूरे

Sun, 03 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Work intensified after elections, projects worth 60 crores will be completed
चुनाव खत्म होते ही विकास कार्यों में तेजी आ गई है। रुकी परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू हो गए हैं। अप्रैल में ही गजिया ओवरब्रिज, आश्रम पद्धति स्कूल, पंचायत रिसोर्स सेंटर सहित सात से आठ बड़ी परियोजनाएं जनता के लिए लोकार्पित कराने की तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जनपद सृजन के दो दशक बाद भी कालीन नगरी विकास के मोर्चे पर उपेक्षित है। एक दशक में 300 करोड़ की 52 परियोजनाएं शुरू हुईं, लेकिन, इनमें से कुछ पूरी हुईं तो ज्यादातर अब तक अपूर्ण हैं। निर्माण एजेंसियों की लापरवाही के कारण परियोजनाओं के प्रस्तावित निर्माण कार्य निर्धारित तिथि के अंदर पूरे नहीं कराए जा सके। शासन और प्रशासन ने सख्ती की तो कई परियोजनाओं के कार्य तेजी से हुए। अब विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद रुकी परियोजनाओं के कार्य में तेजी आ गई है। मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि 36 करोड़ की परियोजनाओं गजिया ओवरब्रिज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर, आश्रम पद्धति स्कूल चकगुमानी, कान्हा गोशाला पिपरिस और कृषि विभाग का बीज गोदाम 10 अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएंगे। पांच थानों में नए थाना भवन और आवास भी दो से तीन माह में हैंडओवर हो जाएंगे। जल शक्ति मिशन के तहत 367 ग्राम पंचायतों में ओवरहेड टैंक निर्माण का कार्य तेज कर दिया गया है। अब तक 250 से अधिक गांवों में जमीन चिह्नित कर काम भी शुरू करा दिया गया है। उधर, भ्रष्टाचार ने विकास की गति को धीमी कर दी है। तेरह साल पूर्व स्वीकृत 100 शैय्या वाला अस्पताल घोटाले की भेंट चढ़ गया। वित्तीय वर्ष 2008-09 में 14 करोड़ की लागत से स्वीकृत अस्पताल के निर्माण पर 18 करोड़ खर्च हो गए, लेकिन अब तक वह अधूरा ही है। अभोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पालिटेक्निक कॉलेज भदोही और छात्रावास समेत करीब छह से सात परियोजनाएं अनियमितता की भेंट चढ़ गईं। पांच साल से ठप पड़े काम भी शुरू नहीं हो सके हैं। जिले में 50 लाख से अधिक लागत वाली छह से सात बड़ी परियोजनाएं बजट के अभाव में अब तक परी नहीं हो सकी हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सवा करोड़ से प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्र भवन का कार्य भी बजट के अभाव में दो साल से ठप है। भदोही में अल्पसंख्यक राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण भी पांच साल से अधूरा पड़ा है। सीडीओ भानु प्रताप सिंह का कहना है कि लंबित परियोजनाओं के कार्य तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। चुनाव बाद काम में तेजी आई है। दर्जन भर से अधिक महत्वपूर्ण परियोजनाएं अप्रैल में पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed