फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Women stand with men in every field'

‘महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम मिलाकर खड़ी हैं’

Fri, 23 Oct 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
'Women stand with men in every field'
ज्ञानपुर कोतवाली में मिशन शक्ति कार्यक्रम में उपस्थित डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह? - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को जिले के सभी थानों और कोतवालियों में महिला सुरक्षा, स्वावलंबन को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम मिलाकर खड़ी हैं। सामाजिक स्तर पर उनको वह मुकाम दिलाने की जरूरत है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा। जनक समिति की प्रबंधक डॉ. किरण त्रिपाठी ने कहा कि महिला स्वधार गृह जिले की एकमात्र महिला सुरक्षा को संरक्षण प्रदान करने वाली संस्था है।
विज्ञापन

सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, कोइरौना थाना परिसर में शुक्रवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दयावंती पुंज मॉडल स्कूल और मां गंगा शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। वक्ताओं ने महिलाओं के जागरूकता और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। मुख्य अतिथि रचना दूबे ने कहा कि शास्त्रों में भी वर्णित है कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता का निवास करते हैं। कहा नारी प्रेम है, नारी दया है, नारी प्रेम की प्रतिमूर्ति होती है। नारी कोमल है, लेकिन कमजोर नहीं है। शिक्षिका विद्या पांडेय, छात्रा तनू मिश्रा, कुमारी रागिनी, शोभित मिश्रा सहित पुलिस कर्मी आकृति त्रिवेदी, पूजा यादव आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन गौरव शुक्ला ने किया। प्रभारी निरीक्षक कोइरौना मो. खुर्शीद ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर राहुल दूबे, रविशंकर पांडेय, विमल मिश्रा, कल्लू नेता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौरी संवाददाता के अनुसार, मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम पर नारी सशक्तीकरण पर बल दिया गया। विभिन्न स्कूलों से आई छात्रों ने गीत , संगीत, नाटक और नृत्य के जरिए नारी का महत्व बताया और सामाजिक भेदभाव करने वालो पर प्रहार किया। मुख्य अतिथि समाजसेविका वंदना दुबे, शिक्षिका नीलम, चिकित्सक गुंजन देवी और सौम्या यादव ने महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न और भेदभाव को लेकर समाज पर प्रहार किया। थानाध्यक्ष रामदरस राम ने आभार जताया। इस मौके पर चौकी प्रभारी प्रवीण शेखर, एसआई अखिलेश्वर यादव, दयाशंकर चौहान, उमा देवी, अंजली यादव, रामधार, राजेंद्र सिंह, सलीम खान रामनारायण आदि रहे।

ऊंज थाने में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री रेनू पांडेय ने महिलाओं के लिए सरकार की चलाई योजना पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एसओ सुशील त्रिपाठी, भारत भूषण सिंह, अवधेश पाठक, खुशबू, संदीप यादव, भारती तिवारी, नीलेश दुबे, धीरज सिंह, कुर्बान अली, रमेश सरोज, विजय शंकर तिवारी, छोटे लाल यादव, फूल कुमार राय, प्रवेश राय आदि रहे। गोपीगंज कोतवाली में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता, प्रधानाचार्य निरुपमा मिश्रा और भाजपा नेत्री सपना दूबे ने छात्राओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर विचार रखे। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानंद राय ने श कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए मिशन शक्ति चलाया जा रहा है। थानों में महिला हेल्प डेस्क का एक अलग काउंटर बनाया गया है। इस मौके पर ईओ अमिता सिंह, डॉ. राजवीर कौर, मीना गुप्ता, ज्योति भारती, चांदनी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed