फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women performed

महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Mar 2021 04:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
Women performed
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के छतमी गांव निवासी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को जालसाजों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। महिलाओं ने जीएम से जालसाजों के गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि शासनादेश पर जिला प्रशासन मिशन शक्ति को प्रभावी बनाकर स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की सलाह दी जा रही है। जनपद के ज्ञानपुर, गोपीगंज, जंगीगंज, कौलापुर, कोइरौना, कटरा, धनतुलसी, सुभाषनगर, पाली, सुरियावां, दुर्गागंज, भदोही नगर, सर्रोई बाजार, माधोसिंह, औराई, महाराजगंज, बाबूसराय, खमरिया नगर, लालानगर, गोधना, कुरमैचा, ऊंज आदि क्षेत्रों के बैंक शाखाओं में सक्रिय जालसाज खाताधारकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

छतमी गांव में सरस्वती, जय हिंद और जीवन आशा स्वयं सहायता समूहों का संचालन कर स्वरोजगार से परिवार चला रहीं हैं। समूह का खाता कौलापुर स्थित यूबीआई शाखा में खोलकर मिलने वाले अनुदान की जमा-निकासी की जाती है। बीते माह समूह के खाते में 15-15 हजार रुपये विकास भवन से मिलने की जानकारी हुई तो गांव का एक जालसाज उन्हें झांसा देकर तीनों समूहों के खाते से 45000 निकाल कर अपने पास रख लिया। जब रुपये की मांग की जाती है तब गालीगलौज कर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर शांत रहने की हिदायत दे रहा है। गत दिनों अधिकारियों से हुई शिकायत पर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। एक सप्ताह में जालसाज की गिरफ्तारी नहीं हुई तो महिलाएं आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। प्रदर्शन वालों में निर्मला देवी, प्रेमा देवी, सुनीता देवी, लखपति देवी, रंजीता देवी, ब्रह्मदेई, धनपत्ती देवी, लखपत्ती देवी, लालमनि, रंजीता आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed