फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women honored at the conclusion of mission power

मिशन शक्ति के समापन पर महिलाएं सम्मानित

Mon, 26 Oct 2020 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Women honored at the conclusion of mission power
केएनपीजी में मिशन शक्ति के समापन पर महिला को पुरस्कृत करते डीएम राजेंद्र प्रसाद। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम का रविवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समापन हुआ। सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इस मुहिम को केवल नौ दिन ही नहीं बल्कि आगामी समय में और तत्परता और सजगता से चलाते रहने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 और 1090 पर विशेष जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है। एक कॉल पर किसी भी संकट की स्थिति में 10 मिनट के अंदर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वस्त किया कि महिलाओं को डरने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी तरह के अपराध के प्रति खुलकर सामना करने की जरूरत है । समारोह में 101 शक्ति योद्धाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें पुलिस विभाग की तरफ से 10, महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा और जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग से 10, विभिन्न संगठनों से 50, आंगनबाड़ी और महिला ग्राम प्रधान 20 समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव, वन स्टॉप सेंटर की शिल्पा शुक्ला, ममता सिंह, किरण, रेशमा, प्रियंका, संध्या, मनीषा, राजकुमार, विवेक कुमार, महेंद्र कुमार, कुणाल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed