Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman sleeping at home dies due to snakebite

Bhadohi News: घर में सोई महिला की सर्पदंश से मौत

Wed, 22 Oct 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman sleeping at home dies due to snakebite
सुरियावां। नगर के वार्ड एक में बुधवार को एक 30 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। वह अपने घर में पत्थर पर सोई थी। पत्थर के नीचे बैठे सांप ने उसके गले पर डस लिया। सुरियावां नगर के अंबेडकर नगर वार्ड एक निवासी मौजी लाल गौतम मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। टिन शेड के घर में वह अपनी पत्नी संगीता देवी व दो बच्चों के साथ रहता था। बुधवार को संगीता बच्चों को सुलाकर खुद खाने के बाद आराम करने के लिए घर में ही एक पत्थर पर लेट गई। बताया जा रहा है कि पत्थर के नीचे सांप था। उसने उसके गले पर डस लिया। सर्प के डसने के बाद महिला दर्द से चिल्लाने लगी। मौके पर मौजूद पति उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां पहुंचा, जहां उसकी गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे कछवां रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद पति मौजी लाल पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। घर में उसके दो अबोध बच्चे हैं। इसमें एक पांच साल व एक डेढ़ साल का है। तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष शेषधर गुप्ता ने परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed