फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman power was honored in the carpet city

कालीन नगरी में नारी शक्ति का हुआ सम्मान

Mon, 08 Mar 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Woman power was honored in the carpet city
ज्ञानपुर तहसील में महिला को आवंटन प्रमाणपत्र देते एसडीएम चंद्रशेखर। संवाद - फोटो : BHADOHI
भदोही। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भदोही एक्सपो मार्ट में 150 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास विभाग जयप्रकाश निषाद ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं/बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। महिलाएं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा कां कर अपना और देश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कोरोना काल में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं ने मास्क बनाए और लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराए। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से अनेक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। विश्वास जताया कि समाज में बेटी और बहू के बीच का भेद खत्म होगा। अभिभावक अपनी बच्चियों को पढ़ाएंगे। उन्होंने दहेज को खत्म करने का आह्वान करते हुए बेटे और बेटी में भेद खत्म करने को कहा। उन्होंने रक्षाबंधन त्योहार को व्यक्तिगत ना कर सामाजिक रूप देने की भी अपील की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कारपेट एक्सपो मार्ट में 150 महिलाओं को प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया। इनमें प्रमुख रूप से केसरी बेगम, बबीता देवी, नीतू जायसवाल, प्रीति चौरसिया, हाई स्कूल की टॉपर सपना पांडेय, शिल्पा शुक्ला, होमगार्ड रीता देवी, शांति देवी, केएनपीजी कॉलेज डॉ.कामिनी वर्मा, पुलिस विभाग की विद्या यादव, उषा सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा कोमल सिंह कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी अर्चना पाल, प्रियंका, वंदना श्रीवास्तव आदि को सम्मानित किया गया। श्रम विभाग द्वारा स्कूली छात्राओं को साइकिल दिए गए। दर्जनों महिलाओं को दौरान आवासीय पट्टा भी दिए गए। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि शासन की मंशानुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। सभी तहसीलों, विकास खंडों, थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम एवं गोष्ठियों का आयोजन कर लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज विरोधी कानून बनाकर महिला
हिंसा रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को महिला हेल्प लाइन नंबर 1098, चाइल्ड लाइन 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता की भी जानकारी दी गई। बताया कि बाल विकास विभाग द्वारा विकास खंडों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल विकास परियोजना विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। एसपी रामबदन सिंह, विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव,

इस दौरान एनसीसी छात्राओं द्वारा जूडो कराटे का प्रदर्शन किया गया। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन डॉ.कामिनी एवं राकेश कुमार ने किया। राजेश परदेशी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ गीत से समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed