फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman missing from home, fear of drowning in Ganga

Bhadohi News: घर से लापता हुई महिला, गंगा में डूबने की आशंका

Sun, 21 Sep 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Woman missing from home, fear of drowning in Ganga
लापता संजु देवी।
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मूलापुर गांव की एक महिला शुक्रवार की रात अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गंगा घाट पर उसकी साड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि वह गंगा में कूद गई होगी। सूचना के करीब 10 घंटे बाद भी एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी रही। मूलापुर गांव निवासी कल्लन यादव की बेटी संजू देवी (22) तीन दिन पूर्व ससुराल से अपने मायके आई थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात खाना खाकर वह कमरे में सोने चली गई। आधी रात को जब उसके 22 दिन की नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां की नींद टूटी तो वह संजू को न देख परेशान हो गई। घरवालों ने भी आसपास तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह तलाश करते हुए वह मूलापुर गंगा घाट पर पहुंची तो बेटी की साड़ी देख परेशान हो गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला गंगा में कूद गई होगी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया। सूचना के बाद भी एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसके कारण ससुराल वालों ने तबीयत ठीक न होने की बात कहकर मायके पहुंचा दिया था। गोपीगंज कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। एसडीआरएफ को सूचना दी गई थी लेकिन अब तक नहीं आई है। उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed