फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman jumped into the well there was chaos villagers took her out after a lot of effort

Bhadohi News: महिला कुएं में कूदी, मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

Mon, 19 May 2025 08:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 19 May 2025 08:17 PM IST
सार

जद्दूपुर गांव में उस वक्त खलबली मच गई जब एक महिला कुएं में कूद गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार ये दूसरा प्रयास है जिसमें बाल-बाल बच गई है। बताया जा रहा है कि वो मानसिक बीमार है।

विज्ञापन
Woman jumped into the well there was chaos villagers took her out after a lot of effort
महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास पुलिस कर रही जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुर्गागंज थाना क्षेत्र के जद्दूपुर गांव की मुस्लिम बस्ती में सोमवार को 60 वर्षीय राबिया बेगम घर के पास स्थित कुएं में कूद गई। इससे गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। 10 दिनों में उसने दूसरी बार आत्महत्या की कोशिश की। किन कारणों से उसने यह कदम उठाया, लेकिन पुलिस महकमा उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहा है।

विज्ञापन


राबिया अपने मायके जद्दूपुर में काफी समय से रहती है। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वह घर के समीप एक कुएं में कूद गई। यह देख आसपास के लोग परेशान हो गए। शोरगुल होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। थाना प्रभारी कमल टावरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला मानसिक बीमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed