फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Withdrawal of 45 lakh rupees Fraudsters blow away in bhadohi victim appeal to police

45 लाख रुपये निकाले: जालसाजों ने एक झटके में उड़ा दिया बुढ़ापे का 'सहारा', दर-दर भटक रहा पीड़ित

Thu, 25 May 2023 08:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 25 May 2023 08:49 PM IST
सार

भदोही के पुरानी बाजार निवासी एहसान हैदर 19 मई को पासबुक अपडेट कराने बैंक गए। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके खाते से 45 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने बैंक मैनेजर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल के यहां शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Withdrawal of 45 lakh rupees Fraudsters blow away in bhadohi victim appeal to police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के भदोही के पुरानी बाजार निवासी एहसान हैदर के खाते से 45 लाख रुपये एक ही झटके में निकाल लिए गए। एहसान जब बैंक पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। उन्होंने बैंक मैनेजर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व साइबर सेल के यहां शिकायत दर्ज कराई है। एहसान हैदर का एक बैंक में खाता है। बैंक में इनकी पत्नी का भी खाता है। केएनपीजी कॉलेज में अध्यापक रहीं इनकी पत्नी का कोरोना काल में देहांत हो गया था।

विज्ञापन


19 मई को वह अपनी पत्नी का खाता बंद करवाने बैंक में गए थे। इस दौरान वह अपने पासबुक को अपडेट कराने लगे। इसी बीच उन्हें पता चला कि उनके खाते से 45 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन

चेक करने पर पता चला कि आठ मई को 45 लाख रुपये चेक के माध्यम से दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर किया गया है।

पैसे निकले गए लेकिन कोई मैसेज नहीं आया

उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की। बैंक का दावा है कि खाते से धनराशि निकाले जाने के संबंध में खाता धारक को जानकारी दी गई थी। वहीं एहसान का आरोप है कि उन्हें कोई सूचना न तो लिखित और न ही फोन या मेसेज के माध्यम से प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल, एक्शन में आई पुलिस

जिस खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है, वहां से भी कई खातों में भेजकर छोटे-छोटे एमाउंट में पैसा निकाल लिया गया है। धोखाधड़ी होने के बाद पीड़ित एहसान हैदर ने बैंक मैनेजर, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

बैंक मैनेजर बोले- जांच के बाद हर हाल में पैसे होंगे वापस

बैंक मैनेजर एके पांडेय ने बताया कि पीड़ित के खाते से संग्रामपुर ब्रांच से पैसे निकाले गए हैं। इस मामले में उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी गई है। वे इसमें अपने स्तर से जांच-पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ित का पैसा हर हाल में उन्हें वापस दिलाया जाएगा। साइबर सेल प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed