फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Winter returned, innocently went to school innocent

सर्दी लौटी, ठिठुरते हुए स्कूल गए मासूम

Wed, 26 Feb 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Winter returned, innocently went to school innocent
ठंड के चलते ज्ञानपुर नगर में स्वेटर पहनकर स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। हफ्तेभर की बूंदाबांदी और जहां-तहां हुई ओलावृष्टि के बाद बुधवार को कालीन नगरी का पारा लुढ़क गया। घने कोहरे के साथ 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी। छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। मौसम में आए बदलाव के कारण लंबे समय बाद ठंड बढ़ने से लोगों को सर्दी लौटने का आभास हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में हुई ओलावृष्टि के बाद मौसम का मिजाज नरम हो गया। तापमान में गिरावट और सरसराती हवाओं के बीच बुधवार को ठंड में उल्लेखनीय वृद्धि हो गई। जिले के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई। मंगलवार तक 17 डिग्री रहने वाला न्यूनतम तापमान बुधवार को गिरकर 13 डिग्री पर आ गया। इसके साथ सरसराती हवाओं ने मुश्किलें और बढ़ा दीं। धीरे-धीरे कबड़ में जा रहे गर्म कपड़े और रजाई एक बार फिर बाहर निकल गए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। छोटे बच्चे सुबह गर्म कपड़ों से लदकर स्कूल गए। घना कोहरा बुधवार को लगातार तीसरे दिन 10 बजे तक छाया रहा। दिन चढ़ने तक वाहन हेडलाइट जलाकर चलते देखे गए। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। इससे किसानों की धड़कन बढ़ी रही। मंगलवार को जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि होने के बाद किसानों की पेशानी पर बल पड़ गया है। माना जा रहा है कि और ओले गिरे तो नुकसान ज्यादा हो जाएगा। दिन में तो बूंदाबांदी भी नहीं हुई मगर देर रात तक बारिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा था। बता दें कि एक पिछले तीन-चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही छिटपुट बारिश से निचले इलाकों की सड़कों की हालत नारकीय हो गई है। ज्ञानपुर नगर और आसपास सब्जी मंडी, पुरानी कलेक्ट्रेटी, देहाती आदि के इलाकों की कच्ची सड़कें कीचड़ से सनी रहीं। लोगों को आने-जाने में मुकिश्लों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed