फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Winds change, Galan shivers

हवाओं का रुख बदला, गलन ने छुड़ाई कंपकंपी

Wed, 25 Nov 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Winds change, Galan shivers
ज्ञानपुर। पहाड़ों की बर्फबारी मैदानी इलाकों पर असर छोड़ने लगी है। हवाओं के बदले रुख ने बुधवार को कालीन नगरी के मौसम की तासीर में फेरबदल कर दिया। लुढ़के पारे के बीच आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर में धूप निकली, लेकिन हवा के चलते बेअसर साबित हुई। बुधवार का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से भी नीचे आ गया था।
विज्ञापन

भदोही शीतलहर की चपेट में आ गया है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के असर से सुबह-शाम सर्द हवाएं लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर करने लगी हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह नौ बजे तक कोहरे की धुंध बनी रही। इससे वाहनों की रफ्तार कम हो गई। 10 बजे के बाद गुनगुनी धूप लेने के लिए लोग छतों पर निकले, मगर सर्द हवा धूप को बेअसर करती रही। दिन का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। शाम को फिर तापमान में गिरावट शुरू हो गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन

हालांकि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य खुले स्थानों पर जीवनयापन करने वाले गरीबों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। सुरियावां स्टेशन पर आदिवासी खुले आसमान के नीचे ठिठुरते नजर आए। बुधवार को आसमान में छिटपुट बादल भी छाए रहे। इससे किसानों की चिंता बेमौसम बारिश को लेकर बढ़ गई है। औराई के किसान हरिशंकर ने कहा कि धान की फसल खलिहान में है। बारिश हुई तो फसल बर्बाद हो जाएगी। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने बारिश की संभावनाओं को खारिज किया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि इस सप्ताह में बारिश होने की संभावना नहीं है। कोहरा पड़ सकता है। इसको लेकर किसानों को सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमी से आज बढ़ सकता है कोहरा
ज्ञानपुर। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले में कोहरा बढ़ने की आशंका जताई है। केवीके बेजवां के मौसम विभाग के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि शुक्रवार को मौसम बादलयुक्त रहेगा। दिन का तापमान 24 डिग्री और रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास हो सकता है। वातावरण में 80 से 85 फीसदी नमी बने रहने के कारण कोहरा घना हो सकता है। जबकि हवा की दिशा उत्तर-पूर्व रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed