फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Will tell the saga of glorious history

गौरवशाली इतिहास की सुनाएंगे गाथा

Thu, 18 Nov 2021 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Will tell the saga of glorious history
आरएसएस के जिला प्रचारक सुरेश जी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। भारतीय संस्कृति को लेकर फैलाई गई भ्रामक बातों को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसकी अनुसांगिक संगठन 19 नवंबर से 16 दिसंबर तक गांव-गांव भारत माता पूजन कार्यक्रम में इसका जिक्र करेंगे। यह बातें जिला प्रचारक सुरेश जी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय जागरण (प्रखर राष्ट्रवाद) के जागरण के लिए 19 नवंबर से 16 दिसंबर तक विविध कार्यक्रम होंगे। इसके तहत 19 नवंबर को कुल नौ स्थानों पर भारत माता पूजन का शुभारंभ होगा। जिसमें खेल मैदान हरदेवपुर, कालिका इंटर कॉलेज कोइरौना, घोसिया के प्राचीन शिव मंदिर, भारतीय इंटर कॉलेज चौरी, जोधराज सिंह पक्का तालाब सुरियावां, मतेथू हनुमान मंदिर, केएनपीजी कॉलेज के रामलीला मैदान, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज और भदोही काली देवी मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा महीने भर तक चलने वाले कार्यक्रम में18 स्थानों पर बाइक रैली, 36 स्थानों पर पद यात्रा, पांच स्थानों पर कन्या कलश यात्रा, 10 झांकियां और 36 स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भदोही के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया जाएगा। जिले के ऐसे लोगों की चर्चा की जाएगी जिनको नजरअंदाज कर दिया गया है। सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक सभी कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed