फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Will give polio vaccine to two lakh 57 thousand children

Bhadohi News: दो लाख 57 हजार बच्चों को देंगे पोलियो वैक्सीन

Sun, 10 Dec 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Will give polio vaccine to two lakh 57 thousand children
ज्ञानपुर। जिले को पोलियो मुक्त करने की दिशा में सोमवार से छह दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत होगी। जिले में पांच साल तक के दो लाख 57 हजार 627 बच्चों को पोलिया ड्राप पिलाई जानी है। जिसको लेकर स्वास्थ विभाग की ओर से तैयारियों तेज कर दी गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए 633 बूथ बनाए गये हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके चक के अनुसार पोलिया अभियान को सफल बनाने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। रविवार से अभियान की शुरूआत होगी, जो 15 दिसंबर तक चलेगी। बताया कि तय लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने की योजना है। अभियान के तहत पांच साल तक के 2 लाख 57 हजार 627 बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाई जाएगी। इसके लिए 633 बूथ बनाये गये हैं। अभियान के प्रथम दिन बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी घर घर पहुंच कर बच्चों को पोलियाे का ड्राप पिलाएंगे। इसके लिए 454 टीमें बनाई गई हैं, पल्स पोलियो अभियान में लगे 1947 स्वास्थ्य कर्मियों को की निगरानी करेंगे। वहीं 154 पर्यवेक्षक उन लोगों के कार्यों पर नजर रखेंगे। पल्स पोलिया अभियान की हर टीम में दो सदस्य शामिल हैं, जो पोलिया ड्राप पिलाने के साथ ही टेलीशीट भरने और मार्कर पेन से बच्चे के बाय हाथ की अंगूली पर निशाना लगाने का कार्य करेंगे। नये जन्मे बच्चों का नया प्रतिरक्षण कार्ड भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed