फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Will form clubs to increase interest in science and mathematics

Bhadohi News: विज्ञान और गणित में रुचि बढ़ाने के लिए बनाएंगे क्लब

Wed, 22 May 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Will form clubs to increase interest in science and mathematics
ज्ञानपुर। विज्ञान एवं गणित में विद्यार्थियों की प्रति रुचि विकसित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग क्लबों का गठन करेगा। 37 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान क्लब गठित करने की योजना है। इसके लिए हर स्कूल को 10-10 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं।क्लब में तरह-तरह की गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 38 राजकीय माध्यमिक विद्यालय एवं इंटरमीडिएट कॉलेज संचालित हैं। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज का चयन पीएम श्री में हो गया है। इन विद्यालयों में गणित और विज्ञान को रुचिकर बनाने के लिए क्लबों का गठन किया जाएगा। इनमें विभिन्न गतिविधियों के जरिए वैज्ञानिक सोच विकसित की जाएगी। इसके लिए जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित सभी राजकीय विद्यालयों (पीएमश्री के तहत चयनित को छोड़कर) गणित और विज्ञान क्लब का गठन कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूलों में गठित होने वाले विज्ञान और गणित क्लब के संरक्षक प्रधानाचार्य होंगे। जबकि मार्गदर्शक के रूप में संबंधित विषय के शिक्षक को जिम्मेदारी मिलेगी। अध्यक्ष कक्षा 11 का वह मेधावी होगा, जिसे हाईस्कूल में विज्ञान और गणित में सर्वाधिक अंक प्राप्त है। जबकि सचिव कक्षा 10 का यह छात्र होगा, जिसके कक्षा नौ में विज्ञान और गणित में सबसे अधिक नंबर आए होंगे। आठवीं में इन विषयों में सबसे ज्यादा अंक लाने वाले छात्र सहायक सचिव और सदस्य कक्षा 10 व 11 के वे छात्र होंगे जिन्होंने कक्षा नौ और 10 में इन दोनों विषयों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गणित क्लब का मकसद तार्किक दृष्टिकोण को विकसित करना है जबकि विज्ञान क्लब के जरिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित किया जाएगा। अंधविश्वास एवं रुढिवादिता पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यायों में विज्ञान-गणित क्लब गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे छात्रों का रुझान बढ़ेगा तथा उनमें विज्ञानिक सोच भी विकसित हो सकेगी। जिले के 37 राजकीय विद्यालयों में गणित और विज्ञान क्लब का गठन किया जाएगा। - विकायल भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed