फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   While saving the animal, the car fell into a pit and collided with a tree, the driver died

Bhadohi News: पशु को बचाने में गड्ढे में गिरकर पेड़ से टकराई कार, चालक की मौत

Thu, 26 Dec 2024 11:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
While saving the animal, the car fell into a pit and collided with a tree, the driver died
महराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर नहर के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में कार चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह देर रात घर लौट रहा था। घर से करीब डेढ़ किमी पहले हादसे में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

औराई कोतवाली के सिंहापुर निवासी इन्द्रजीत सिंह (37) मुंबई रहकर कार चलाता था। अपनी कार को लेकर दो माह पहले वह घर लौट आया था और स्थानीय कागज व अन्य दस्तावेज बनाकर यहीं पर वाहन चलाने की तैयारी कर रहा था। मंगलवार की शाम वह बाबू सराय बाजार में किसी काम के सिलसिले में आए था। जहां से वे रात घर लौट रहे था। बताया जा रहा है कि शिवरामपुर नहर रोड से वह अपने घर जा रहे था कि इसी बीच उनके वाहन के सामने अचानक कोई जानवर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में उसकी कार अनियंत्रित हो गई और नहर के बगल में बने गड्ढे में जाकर पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार तेज होने से इन्द्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट की आवाज सुनकर आसपास लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े और उसे वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो बच्चे आरोही सात साल और धैर्य पांच साल के हैं। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed