{"_id":"683724ad4d75ac908e007d5d","slug":"when-the-dm-got-angry-the-employees-legs-started-trembling-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: डीएम हुए नाराज तो कर्मचारियों के पैर कांपने लगे, निरीक्षण में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: डीएम हुए नाराज तो कर्मचारियों के पैर कांपने लगे, निरीक्षण में मिली खामियां
Wed, 28 May 2025 09:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 28 May 2025 09:13 PM IST
सार
औराई तहसील और ब्लॉक का डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देखकर भड़क गए। गैलरी में एसी का आउटडोर लगने पर नाराजगी जताई और इसे व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिलाधिकारी शैलेश कुमार बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक औराई तहसील पहुंच गए। अचानक डीएम के आने पर तहसील कर्मियों में खलबली मच गई। वह ईधर-उधर दौड़कर व्यवस्था दुरूस्त करने में लग गए। परिसर में गंदगी देख डीएम नाराज हो गए। निरीक्षण के दौरान गैलरी में एसी का आउटडोर होने पर नाराजगी जताई और उसे अन्यत्र लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
तहसील पर पहुंचे डीएम ने उप जिलाधिकारी न्यायालय का निरीक्षण निरीक्षण किया। जहां पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद उसे सुरक्षित रखने और देखभाल करने के लिए निर्देश दिया। यहां पर कॉरिडोर गैलरी में एसी का आउटडोर यूनिट लगने से वे नाराज हो गए। यहां पर कॉरिडोर गैलरी में ही पानी गिर रहा था।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि इससे पूरा गैलरी गर्म हो जाएगा। इसे कहीं बाहर लगवाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने वाटर कूलर के स्थान को देखा जहां पूरी तरह पानी फैला मिला। उन्होंने कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए पानी निकासी की व्यवस्था करने के लिए कहा। उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित करने के बाद वे सीधे विकासखंड कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
जहां पूर्व में सूचना मिलने के कारण सभी मुस्तैद दिखे। मीटिंग हाल में बैठकर अफसरों से गुप्तगू किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, एसडीएम बरखा सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, सीडीपीओ रिता अवस्थी, बीडीओ दिलीप कुमार, चिकित्सा अधीक्षक कृष्णा दुबे आदि रहे।