फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   When he looked into the well to find the goat, he found a dead body

Bhadohi News: बकरी ढूंढने के लिए कुएं में झांका तो मिला शव

Tue, 02 Jul 2024 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
When he looked into the well to find the goat, he found a dead body
भदोही। कोतवाली के जाहिदपुर वार्ड में मंगलवार की सुबह एक कुएं में वृद्ध का शव मिला। पुलिस के अनुसार शव करी डेढ़ महीने पुरान लग रहा है। नगर का ही एक युवक अपनी बकरी ढूंढते हुए कुएं में देखा तो उसमें शव था। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जाहिदपुर वार्ड में एक काफी पुराना कुआं है। सोमवार की शाम सभासद पति सोहनलाल की बकरी गुम हो गई। जिससे ढूंढते हुए वह आसरे के गिट्टी बालू के दुकान के पास स्थित एक पुराने कुएं के पास पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आपकी बकरी कुएं में गिर गई है। बताया कि बकरी निकालने के लिए जब वे कुएं में झांके तो अंदर एक शव था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। शव के केवल कंकाल दिख रहे थे। ऐसे में मौके पर शिनाख्त कराना भी काफी मुश्किल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ अजय कुमार चौहान ने बताया कि शव किसी 60 वर्षीय वृद्ध का है। जो पूरी तरह से खराब हो गया है। केवल हड्डियां ही दिख रही हैं। अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed