फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wheelplates scattered on Rampur Ganga Ghat Pipa Bridge, fear of accident

Bhadohi News: रामपुर गंगा घाट पीपा पुल पर चकरप्लेट बिखरीं, हादसे का डर

Sun, 13 Apr 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Wheelplates scattered on Rampur Ganga Ghat Pipa Bridge, fear of accident
क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट पीपा पुल के रखरखाव न होने के कारण चकरप्लेट बिखर गए हैं। वहीं पुल भी जर्जर हो गया। जिससे इस पुल से होकर आने-जाने वाले यात्रियों के बीच खतरे की आशंका बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

खास बात है कि जिम्मेदार भी इसको लेकर अनजान बने हैं। जिले में मानसून सीजन की समाप्ति के बाद रामपुर, सीतामढ़ी और धनतुलसी तीन घाटों पर पीपा पुल का निर्माण कराया जाता है। मिर्जापुर को जोड़ने वाले इन पीपा पुल से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना है। खासकर शादियों के सीजन में इन पुलों की उपयोगिता बढ़ जाती है।
विज्ञापन

पीपा पुल के कारण मिर्जापुर और प्रयागराज जैसे जिलों की दूरी भी कम हो जाती है। रामपुर और धनतुलसी पीपा पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग भदोही की ओर से कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की कार्यदायी संस्था ने पुल का निर्माण तो कर दिया, लेकिन रखरखाव न होने से पुल पर जाना खतरे से खाली नहीं है। इस पुल पर हर दिन करीब 15 से 20 हजार लोगों का आना-जाना होता है। चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहनों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को लेकर व्यपारियों का भी आना-जाना होता है।

पुल तक पहुंचने के लिए बिछाए गए चकरप्लेट जगह-जगह बालू की रेत पर बिखर गए हैं। एक्सईएन एके पांडेय ने बताया कि पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को दी गई है। अगर चकरप्लेट बिखर गए हैं तो इसे जल्द ही देखवाकर दुरूस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed