{"_id":"582cbd944f1c1b7c228fff2c","slug":"whatsapp-on-the-complaint-the-grp-and-reach","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर करें शिकायत, पहुंचेगी जीआरपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर करें शिकायत, पहुंचेगी जीआरपी
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रा करने वालों की समस्या और परेशानी का निदान राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) व्हाट्सएप से मिली शिकायत पर भी करेगी। रेल महकमे के पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी व्हाट्सएप शिकायत की सीयूजी नंबर पर हर यात्री असुविधा या समस्या होने पर शिकायत कर सकता है। उक्त नंबर पर जीआरपी के पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र की मिली शिकायतों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करेंगे। बुधवार को जीआरपी चौकी माधोसिंह के प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में जीआरपी की ओर से पूर्वोत्तर कटका से लेकर जंगीगंज रेलवे स्टेशन तक यात्रियों को विभाग से जारी व्हाट्सएप नंबर के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि सीयूजी नंबर 9454404444 व्हाट्सएप है, इस पर कटका, अहिमन पुर,माधोसिंह,ज्ञानपुर रोड, कछवां और जंगीगंज क्षेत्र की शिकायतों का वह नजर रखेंगे। इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराने पर वे संबेधित क्षेत्र के जीआरपी को मौके पर भेजकर मदद करेंगे।बताया कि विभाग के डीजीपी की ओर से यह व्हाट्शएप नंबर जारी किया है, इसमें थाना और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र की शिकायतों पर अमल करेंगे। इसकी डीजीपी आफिस से मॉनिटरिंग होती रहेगी।
विज्ञापन