Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CM Yogi will transform Bhadohi from a 'carpet' district into a 'corporate' one: Amarjit Mishra

भदोही को ''कारपेट से कॉर्पोरेट'' जिला बनाएंगे सीएम योगी : अमरजीत मिश्र

Tue, 24 Nov 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will transform Bhadohi from a 'carpet' district into a 'corporate' one: Amarjit Mishra
कालीन नगरी के रूप में दुनिया भर में पहचान रखने वाला भदोही अब पारंपरिक कालीन उद्योग के साथ आधुनिक औद्योगिक निवेश, कॉर्पोरेट कारोबार, तकनीकी नवाचार और रोजगार सृजन का भी केंद्र बन सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास संबंधी सोच के तहत भदोही को ''कारपेट से कॉर्पोरेट'' जिला बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। यह बातें मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र फिल्मसिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने सोमवार को भदोही में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच उत्तर प्रदेश के शहरों और जिलों को उनकी पारंपरिक पहचान के साथ आधुनिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने की है। भदोही के पास हुनर, उद्यमशीलता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान और मेहनतकश कारीगरों की पीढ़ियों का अनुभव है। जरूरत इन खूबियों को आधुनिक औद्योगिक ढांचे, निवेश और वैश्विक कारोबारी नेटवर्क से जोड़ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भदोही का कालीन उद्योग देश की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक सामर्थ्य का प्रतीक है। यहां के कारीगरों के हाथों में केवल धागे नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पकला की प्रतिष्ठा और रोजगार की संभावनाएं भी हैं। हालांकि, बदलते वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए पारंपरिक उत्पादन के साथ डिजाइन, ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स और निर्यात प्रबंधन को भी मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed