फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wester air increases melting, mercury rolls

पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, पारा लुढ़का

Wed, 30 Dec 2020 08:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Wester air increases melting, mercury rolls
ज्ञानपुर में कोहरे के बीच हेडलाइट जलाकर जाते बाइक सवार। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को आसमान में बादलों संग कोहरा भी दिखा। शाम चार बजे ही कोहरे की धुंध दिखने लगे। पछुआ हवा से गलन में इजाफा हो गया। सीजन में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.9 सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

महीने के शुरूआती दिनों से शुरू हुई कोहरे और ठंड से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। गुजरे एक सप्ताह के दौरान सुबह से ही आसमान साफ होने से सूरज की किरणें कुछ हद तक गलन से राहत दिला रही थीं लेकिन बुधवार को आसमान में बादलों के दस्तक से धूप भी कुछ घंटों के लिए ही निकली। आसमान में बादल छाए रहने से शाम चार बजे ही धुंध छा गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहाड़ो पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवाओं से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 जबकि न्यूनतम 6.9 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि पहाड़ो पर हुई बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर दिखेगा। आगामी एक सप्ताह में तापमान में गिरावट होने से गलन और ठंड में इजाफा होगा। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि अभी कोहरा अधिक नहीं पड़ रहा है, जिससे आलू की फसल को कोई नुकसान नहीं है। अगर लगातार बादल बने रहेंगे तो दिक्कत होगी। वहीं दूसरी ओर ठंड बढ़ने के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed