फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wednesday was the coldest day of the month, with temperatures reaching 11.3 degrees Celsius.

Bhadohi News: 11.3 डिग्री पहुंचा पारा, महीने का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार

Thu, 04 Dec 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Wednesday was the coldest day of the month, with temperatures reaching 11.3 degrees Celsius.
सुबह के समय मौसम में छाया कोहरा। संवाद
ज्ञानपुर। गत दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से इन दिनों गलन में वृद्धि हुई है। इसके कारण जिले का पारा लगातार लुढ़क रहा है। बुधवार दिसंबर का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। जब न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया। पछुआ हवा चलने से ठिठुरने की स्थिति बनी है। शाम होते ही लोग अलाव के पास बैठ रहे हैं। लेकिन, ठंड से राहत मिलता नहीं दिख रहा है। जिले में एक दिसंबर से रोजाना तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। औसतन हर रोज 0.8 से पांच डिग्री तक तापमान में कमी आ रही है। सोमवार रात का पारा 12.5 डिग्री रहा, जो मंगलवार को 0.8 डिग्री लुढ़क कर 11.7 डिग्री पहुंच गया। बुधवार को 0.4 डिग्री की कमी के साथ पारा 11.3 डिग्री दर्ज हुआ। तापमान में कमी के साथ पछुआ हवा चलने से ठिठुरन की स्थिति बनी है। सुबह-शाम आसमान में बादल मंडराते हैं। जैसे ही धूप चढ़ती है, बादल छंटने लगते हैं। नौ बजे तक बादल छंट जाते हैं लेकिन शाम होते ही 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने लगती है। इससे लोग ठिठुरने लगते हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सात दिसंबर तक तापमान 10 डिग्री से नीचे तक आने की उम्मीद है। इससे ठंड में और वृद्धि होगी। यह मौसम सेहत के लिए नुकसानदेय है। लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ते हैं। बुधवार को अस्पतालाें में सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। कृषि विभाग केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बुधवार को दिन का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 11.3 डिग्री रहा। बताया कि पछुआ हवा तेजी से चल रहा है। इससे आगामी दिनों में दो डिग्री तक पारा गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed