फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wedding zone will be built with 14 lakhs, 16 shopkeepers will be benefited

Bhadohi News: 14 लाख से बनेगा वेडिंग जोन, 16 दुकानदार होंगे लाभान्वित

Tue, 27 May 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Wedding zone will be built with 14 lakhs, 16 shopkeepers will be benefited
भदोही। इंदिरा मिल चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे खाली भूमि को विकसित कर वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। 14 लाख की लागत से बनने वाले वेंडिंग जोन से 16 दुकानदार लाभान्वित होंगे। यह अगले महीने बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद आवंटन किया जाएगा। कई चौराहों-तिराहों के पास पटरी व्यवसायी अस्थाई दुकानें लगाते हैं। इससे अतिक्रमण होता है। इंदिरा मिल चौराहे, अहमदगंज गजिया में रेलवे ओवर ब्रिज बनने के बाद ब्रिज के नीचे खाली भूमि के सदुपयोग के लिए वेंडिग जोन बनाने का प्रस्ताव नगर पालिका ने बनाया है। दोनों ओवरब्रिज के नीचे वेंडिंग जोन बनने हैं। पहले इंदिरा मिल चौराहे पर वेंडिंग जोन बनकर तैयार होगा। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि अगले माह जोन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद 16 दुकानदारों को आवंटित किया जाएगा। आवंटन के बाद ऐसे दुकानदारों को यहां-वहां दुकानें नहीं लगाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed