फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Weather changed mood, cough, fever, diarrhea patients increased

मौसम ने बदला मिजाज, खांसी, बुखार डायरिया के मरीज बढ़े

Wed, 16 Jun 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Weather changed mood, cough, fever, diarrhea patients increased
महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे 450 मरीज
विज्ञापन

ज्ञानपुर। लगातार तीन दिनों तक हुई हल्की बारिश और सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से बीमारियां बढ़ गईं। मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, खांसी, बुखार और डायरिया के मरीज बढ़े हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में इलाज के लिए मंगलवार को 450 मरीज पहुंचे।
जिले में मौसम में बदलाव के साथ ही लोग बीमारियों की गिरफ्त में आने लगे हैं। गर्मी, दूषित खानपान, पेय पदार्थों, पानी के असर से उल्टी-दस्त, डायरिया के बीमार अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए हैं। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में खानपान से लेकर तेज धूप और गर्मी में एहतियात बरतने की सलाह दी है। समय से पहले मानसून आ जाने से गर्मी से थोड़ा राहत जरूर मिला है। खांसी बुखार, उल्टी, दस्त, डायरिया के मरीज बढ़ गए है। जिला अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को रामक पुरा निवासी सुनिल उपाध्याय , शिवरामपुर निवासी प्रियंका, देवनाथ पुर निवासी निर्जला, सिंह पुर निवासी विक्की, अमृत लाल, प्रदीप दुर्गेश, अजय कुमार आदि लोगों ने महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में डायरिया, खांसी बुखार के इलाज कराने पहुंचे। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में 435 ओपीडी रही जबकि 15 इमरजेंसी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed