{"_id":"5fba5a6a8ebc3e9b7d3ff0ad","slug":"wear-a-mask-otherwise-the-challan-will-be-deducted-bhadohi-news-vns55943066","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉस्क पहनकर निकलें, अन्यथा कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉस्क पहनकर निकलें, अन्यथा कटेगा चालान
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अनलॉक में बिना मॉस्क के बाजारों में निकलने वाले सावधान हो जाएं। अब पुलिस एक बार फिर बिना मॉस्क के सड़क पर चलने वालों का चालान काटेगी। जनता कर्फ्यू से लेकर अब तक पुलिस महकमे ने करीब 42 हजार लोगों का बिना मॉस्क के सड़क पर चलने पर चालान काटा। ऐसे लोगों से 50 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला। शासन के निर्देश पर पुलिस अब एक बार फिर सख्ती बरतने में लग गई है।
22 मार्च को जनता कर्फ्यू और उसके बाद लॉकडाउन का समय काफी लंबा चला। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन में कई पाबंदिया भी प्रभावी की गई। काफी संख्या में लोगों ने उसका पालन किया लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने नियमों का उल्लंघन भी किया। ऐसे लोगों पर पुलिस ने सख्ती भी बरती। अनलॉक लागू होने के बाद भी पाबंदिया प्रभावी रहीं, लेकिन लोगों की लापरवाही बढ़ती गईं। जिस पर पुलिस ने शुरूआती दौर में चालान काटे, लेकिन बाद में शांत हो गई।
ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा, हास्टल चौराहा, भदोही नगर, मोढ़, सुरियावां समेत अन्य थानों, पुलिस चौकी पर बिना मॉस्क निकलने वालों का चालान काटा गया। पुलिस विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 22 मार्च से लेकर 21 नवंबर तक बिना मॉस्क वाले 42 हजार लोगों का चालान काटा गया। शुरूआत में मॉस्क न लगाने पर 100 रुपये जबकि बाद में 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। अब दिल्ली और एनसीआर में कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख प्रदेश सरकार ने सख्ती का निर्देश दे दिया है। जिसको प्रभावी बनाने में जिले की पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि लॉकडाउन से लेकर अब तक करीब 40 से 42 हजार लोगों का चालान कटा गया है। शासन के निर्देश पर अब अभियान चलाकर सख्ती बरती जाएगी।
यातायात माह को नजरंदाज कर रहे बाइक सवार
ज्ञानपुर। यातायात माह में परिवहन और पुलिस महकमे की ओर से भले ही गोष्ठी, अभियान आदि चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन लोग पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। बाइक पर तीन सवारी से लेकर, बिना मॉस्क बेधड़क लोग फर्राटा भर रहे हैं। ऑटो से लेकर डग्गामार वाहनों में जान जोखिम में डालकर लोग यात्रा कर रहे हैं। यातायात निरीक्षक शशिकांत यादव ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होती है। सभी को सजग और जागरूक होने की जरूरत है।