फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   We are drawn to get absorbed in Ramlila.

Bhadohi News: खिंचे चले आते है रामलीला में लीन होने

Sat, 30 Sep 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
We are drawn to get absorbed in Ramlila.
औराई। अनंत चतुर्दशी से पहले ही पांव अपने गांव की ओर खिंचे चले आते हैं। मुंबई, बंगलुरू व दिल्ली की दुनियादारी को भुलाकर यहां के लोग राम की लीला में लीन होने चले आते हैं। मुकुट पूजन से भरत मिलाप तक लीला की ही लय में रमे रहते हैं। औराई के अमीरपट्टी और कैयरमऊ की रामलीला का रंग कुछ ऐसा ही है।
विज्ञापन


कैयरमऊ की रामलीला सात दशक से अनवरत जारी है। अमीरपट्टी और गिर्दबड़गांव में भी करीब 65 साल से रामलीला हो रही है। तीनों गांवों रामलीला में एक समानता यह है कि यहां के सभी स्वरूप गांव के लोग ही धारण करते हैं। रामलीला में योगदान करने वाले महानगरों में उच्च पदों पर आसीन लोग भी होते हैं। इंजीनियर, डॉक्टर, प्रोफेसर और निजी कंपनियों में प्रबंधक के पद पर कार्यरत लोग मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू की चकाचौंध और माया की दुनिया को भुलाकर गांव खिंचे आते हैं। यहां आकर कोई रावण को जीता है तो कोई हनुमान को, कोई कुंभकरण को तो कोई जनक को।
विज्ञापन

अमीरपट्टी में श्री स्वामी रामानंद मारुतिनंदन रामलीला समिति सदस्य ही स्वरूप बनते हैं। पितृ पक्ष में होने वाली अधिकांश रामलीलाओं का मुकुट पूजन अनंत चतुर्दशी को हो जाता है। इस बार 28 सितंबर को मुकुट पूजन हो गया। इन गांवों की रामलीला से प्रेरणा दूसरे गांवों में लीलाएं शुरू हो गई हैं। जहां जगह पितृपक्ष में रामलीला नहीं होती वहां का मुकुट पूजन नवरात्र प्रतिपदा को होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट



रामलीला के दौरान छुट्टी घर लौट आते हैं लोग

ज्ञानपुर। कैयरमऊ निवासी अविनाश शुक्ला जम्मू कश्मीर में रेलवे में इंजीनियर हैं। ये रामलीला में रावण और बालि का स्वरूप धारण करते हैं। हर साल रामलीला की शुरुआत छुट्टी लेकर गांव आ जाते हैं। डॉ. अशोक प्रयागराज में चिकित्सक हैं। रामलीला में जनक, सुषैन वैद्य, केवट और सुतीक्ष्ण बनते हैं। ये भी रामलीला के दौरान सारे कामकाज त्यागकर गांव में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed