फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Waterlogging became a cause of trouble people of five wards are troubled

Bhadohi News: जलजमाव बना परेशानी का सबब, पांच वार्ड के लोग परेशान, प्रदर्शन कर समस्या से निजात की मांग

Thu, 19 Jun 2025 04:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 04:52 PM IST
सार

जलजमाव की परेशानी को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और समस्या के निदान की मांग की। बता दें कि जनता ने आरोप लगाया कि छह माह से ये समस्या बनी हुई है लेकिन नगर पालिका कर्मचारी कान में तेल डालकर सो रहे हैं। आलम ये है कि अंजही मोहाल के कबूतरनाथ मंदिर में भी जल का जमाव हुआ है।

 

विज्ञापन
Waterlogging became a cause of trouble people of five wards are troubled
जलजमाव से जनता परेशान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगर के अंजही मोहाल बाबा कबूतर नाथ मंदिर के समीप छह माह से हुए जलजमाव से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर पालिका पर अनदेखी का आरोप लगाया। चेताया कि अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो नगर पालिका कार्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


लोगों ने कहा जल निकासी की समस्या से पिछले काफी समय से वार्ड संख्या 5, 8,13, 1 और 23 के वार्डवासी जूझ रहे हैं। पूर्व में इन वार्डों का पानी भगवतपुर गांव स्थित एक गड़ही में जाता था। जिसके पट जाने के बाद समस्या गंभीर हो गया है। इसको लेकर पालिका में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा समस्या का जल्द निदान नहीं निकलता तो व्यापारी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। वहीं शिवशंकर गुप्ता ने कहा कि गोपीगंज नगर से बाबा कबूतर नाथ मंदिर, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन, रामपुर गंगा घाट जाने का यही प्रमुख मार्ग है, लोग मंदिर दर्शन करने रामपुर घाट शव को ले जाते समय और यात्री ट्रेन पकड़ने जाते समय इसी प्रदूषित पानी के बीच से गुजर कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि यह समस्या पिछले छह माह से भीषण रूप ले चुका है। यहीं नहीं पानी लोगों के घरों के नींव में भी जा रहा है। जिससे मकान के जर्जर होने की भी आशंका बनी है। प्रदर्शन में भल्लू सिंह, अनिल जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजेश, रमेश बिंद, संजय गुप्ता, घंटी रघुवंशी, आर्यन, बीनू उमर, प्रवीण जायसवाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed