{"_id":"5f5e145a8ebc3e1c1a3dfdeb","slug":"water-logging-on-the-roads-due-to-heavy-rains-two-died-due-to-lightning-bhadohi-news-vns546961619","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव, बिजली गिरने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव, बिजली गिरने से दो की मौत
विज्ञापन
बिजली गिरने से शनिधाम मंदिर के पास क्षतिग्रस्त दीवाल।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/घोसिया। उमस और गर्मी के बीच रविवार को दोपहर बाद मानसून मेहरबान हुआ। करीब एक घंटे की बारिश से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। जलनिकासी की सुविधा न होने से ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर एक फीट तक पानी भरा रहा। दूसरी ओर बिजली गिरने से दो युवकों की हुई मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करीब एक पखवारे से बादलों की लुकाछिपी हो रही थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। शनिवार को आधे घंटे तो रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद एक घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे ज्ञानपुर, सुरियावां, गोपीगंज समेत अन्य क्षेत्रों में निचले हिस्सो में पानी भर गया। गली-कूंचों में व्याप्त गंदगी, कीचड़ से आवागमन दुश्वार बना रहा। बारिश के बीच तेज आवाज के साथ हरदेवपुर-चकमांधाता गांव में बिजली गिरने से विनोद कुमार पांडेय (27) पुत्र रामाश्रय पांडेय गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गोपीगंज सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक घर के सामने पिता के साथ बैठा था, उसी समय घटना घटी। वह चार भाई, दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
औराई थाना क्षेत्र के लक्ष्मणिया में बिजली गिर जाने से मनीष सरोज (15) पुत्र हंसराज सरोज की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि मनीष खेत बोई गई उर्द की फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए गया था। उसी समय तेज आवाज के साथ गिरी बिजली की चपेट में आकर मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक मनीष पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। चौकी प्रभारी खमरिया सुशील त्रिपाठी ने दलबल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सुरियावां। दो दिन से जिले में बारिश के साथ गिर रही बिजली जनहानि के साथ ही पशु-पक्षियों को भी चपेट में लेती जा रही है। रविवार को लक्ष्मणिया में बिजली गिरने से युवक की मौत हुई वहीं आधा दर्जन से अधिक बगुलों की भी मौत हो गई। इसी तरह सुरियावां के मनापुर पावर हाउस के पास बिजली गिरने से खिचड़ू यादव की पालतू भैंस मर गई। बताते हैं कि बिजली उस समय गिरी जब भैंस विशालकाय पेड़ के नीचे बंधी थी और पेड़ भी फट गया है।