फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water logging from the rain

झमाझम बारिश से जलभराव

Mon, 22 Jun 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Water logging from the rain
बारिश के बाद पुरानी कलेक्ट्रेट मार्ग पर भरा पानी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। एक सप्ताह से जिले में मानसून मेहरबान है। सोमवार को दोपहर बाद दो घंटे की झमाझम बारिश से नगर की कई सड़कें झील बन गईं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न किए जाने से कई स्थानों पर घुटने तक पानी जमा हो गया। दुर्गागंज तिराहा, पुरानी कलेक्ट्रेट पर पानी भर जाने से डेढ़ घंटे तक आने-जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश से किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जून के पहले सप्ताह को छोड़ दिया जाए तो रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है। आसमान में बादलों की दस्तक लगातार बनी हुई है। सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे से एक घंटे तक झमाझम और उसके बाद रुक-रुककर बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश से ज्ञानपुर, गोपीगंज, मोढ़, सुरियावां नगर में कई स्थानों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होने से नालियां ओवरफ्लो हो गई। दुर्गागंज तिराहे पर करीब डेढ़ से दो घंटे बाद पानी हटने पर आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन

पुरानी कलेक्ट्रेट, नारायण कॉलोनी समेत कई निचले मोहल्लों में भी पानी भर गया। गोपीगंज हाईवे पर भी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। अगैती नर्सरी डालने वाले किसान धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed