फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water leakage from getting damaged road

जल रिसाव से सड़क हो रही क्षतिग्रस्त

Tue, 08 Nov 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Tue, 08 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Water leakage from getting damaged road
मछरहट्टा गली में पेयजल पाइपलाइन से हो रहे रिसाव से क्षतिग्रस्त सड़क
भदोही। नगर के मछरहट्टा गली में नगर पालिका के पाइपलाइन में रिसाव से सड़क पर गड्ढा बन गया है। लोगों का कहना है कि कई बार पालिका अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट किया गया लेकिन कोई ठीक करने नहीं पहुंचा। लोगों ने पालिकाध्यक्ष से पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सलीम अंसारी की उसी मार्ग पर किराना की दुकान है। उन्होंने बताया कि मार्ग का इंटरलाकिंग निर्माण होने से पूर्व पाइपलाइन बिछाए जाते समय कार्यदाई संस्था को गुणवत्ता के प्रति आगाह किया गया था। निर्माण होने के कुछ ही महीने बाद उनके दुकान के सामने रिसाव होने लगा। उसका संज्ञान नहीं लिए जाने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आने जाने में भी दिक्कत हो रही है। पालिका अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक सुधि नहीं ली गई है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष महलका सिद्दीकी ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। हालिया त्योहारों के चलते मार्ग पर आवाजाही देखते हुए ठीक नहीं कराया जा सका। शीघ्र ही ठीक करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed