{"_id":"58fbab1c4f1c1bee488b46df","slug":"water-in-canal-in-bhadaohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनाल चला, नहरों में आ गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनाल चला, नहरों में आ गया पानी
अमर उजाला ब्यूराो/भदोही
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे बेजुबानों के लिए शनिवार को ज्ञानपुर पंप कैनाल को चालू कर दिया गया। नहर में पानी पहुंचने से लोग खुश हो गए हैं। एक सप्ताह के अंदर जिले भर के तालाबों और पोखरों में पानी भर जाएगा। जिससे पशु-पक्षी को पानी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।
करीब एक माह से अधिक समय से पड़ रही गर्मी के चलते जिले भर के तालाब बेपानी हो चुके हैं। आम आदमी तो किसी तरह पेयजल की व्यवस्था कर ले रहा है लेकिन विकट गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी के लिए काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा था। पिछले दिनों समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने नहर में पानी छोड़कर तालाबों और पोखरों को भरने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर नहर विभाग ने तय तिथि पर शनिवार को पंप कैनाल से मुख्य नहर में पानी काफी तेज गति से छोड़ा गया है । नहर में पानी को देख लोगो में प्रसन्नता है।
गर्मी के मौसम में नहरों में पानी तो हमेशा छोड़ा जाता था, लेकिन योगी सरकार में बिना किसी हीला हवाली के पानी छोड़ा गया है। जिससे किसानों सहित आम लोगों में प्रसन्नता है। मालूम हो कि ज्ञानपुर पंप नहर परियोजना से भदोही समेत इलाहाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी के किसान लाभान्वित होते हैं।