फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water cooler will be installed in Primary Health Center Lala Nagar

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाला नगर में लगेगा वॉटर कूलर

Wed, 13 Apr 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Water cooler will be installed in Primary Health Center Lala Nagar
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को लालानगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में व्यवस्था का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को वहां वाटर कूलर लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर में दर्ज 22 दवाओं का मिलान किया तथा चिकित्सक को निर्देश दिया कि जो दवाएं लिखी जाय, वह मरीजों को निशुल्क वितरित होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान प्रसव के लिए आए एक दंपत्ती, डायरिया पीड़ित एक भर्ती मरीज तथा मौके पर मौजूद अन्य लोगों से बात कर चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। संतोषजनक जवाब मिलने पर उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा टीम की सराहना की। चिकित्सा प्रभारी को रंगाई-पुताई कराकर साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यहां बाउंड्रीवाल तथा वाटर कूलर टैंक लगाए जाने की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर पिनाक पाणि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed