{"_id":"5f06f8b48ebc3e63c338de45","slug":"wash-hands-before-sitting-in-auto-will-get-convenience-bhadohi-news-vns5347430160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में बैठने से पूर्व धोएं हाथ, मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में बैठने से पूर्व धोएं हाथ, मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अनलॉक-दो में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अब ऑटो में भी हाथ धोने की सुविधा दी जाएगी। चालक और यात्री ऑटो में बैठने से पूर्व हाथ धोकर ही यात्रा करेंगे। गोरखपुर की एक की एक संस्था ने पहले चरण में सौ ऑटो में नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराएगी।
कोविड-19 की रोकथाम को लेकर सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन लापरवाही के कारण संक्रमितों की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है। सरकारी दफ्तरों, यात्रा और अन्य कार्यों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। उप संभागीय अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जल सेवा चैरेटिबल फाउंडेशन वाटर एड इंडिया और गोरखपुर इनवायर्मेटल एक्शन ग्रुप जीईएजी की ओर से ऑटो में हाथ धोने के लिए पोर्टेबल इकाई लगाई जाएगी। शुरूआती दौर में सौ ऑटो में यह सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी। इससे न केवल ऑटो चालक बल्कि यात्री भी ऑटो में बैठने से पूर्व साबुन और पानी से अपना हाथ धोकर कोरोना से बच सकेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार से पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर आटो चालकों को यह सुविधा दी जाएगी।