{"_id":"b23ef84802fd99e51698c30bf94062fc","slug":"was-converted-into-a-police-camp-cnaura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस छावनी में तब्दील हुआ छनौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ छनौरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के छनौरा गांव के बीडीसी की मौत के बाद सोमवार को छनौरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। दो थानों की पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में पीएसी के जवानों की चहलकदमी से गांव में सन्नाटा रहा। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव वाली रात में ही क्षेत्र पंचायत सदस्य की अबूझ हाल में मौत को राजनीतिक दुश्मनी से जोड़कर देखा जाने लगा है।
देर शाम पुलिस पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत दो िख्ालाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। जिले के छह ब्लॉकों में प्रमुख पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर करीब एक माह तक जिले में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रही।
रविवार को औराई और सुरियावां में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद प्रशासन ने अभी राहत की सांस ली भी नहीं थी कि सोमवार सुबह सुरियावां में अचानक एक बीडीसी की मौत ने खलबली मचा दी। हादसे के बाद उग्र लोगों को शांत करने के लिए छनौरा में जिलेभर के पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स को लगा दी गई है। पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी से छनौरा पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया है। बीडीसी की अचानक मौत को लोग इसे राजनीतिक हत्या से भी जोड़कर देख रहे हैं।