{"_id":"62702c4e554e25176d30f051","slug":"warehouse-fire-during-welding-bhadohi-news-vns6515246165","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेल्डिंग के दौरान गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेल्डिंग के दौरान गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई थाना क्षेत्र में वाराणसी-प्रयागराज हाइवे के किनारे जयरामपुर-बुआजी का इनारा गांव में सोमवार को दोपहर में करीब दो बजे एक कालीन कपड़े के गोदाम में आग लग गई। जिले के साथ ही मिर्जापुर और प्रयागराज की भी फायरब्रिगेड ने पहुंचकर कर आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक आग धधकती रही। आग से टफ्टेड कालीन के कपड़े, धागे आदि जल गए। आग लगने का कारण वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी बतायी गई। शाम को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने भी पहुंचकर जायजा लिया। उधर, पास में ही एचडीएफसी बैंक की शाखा होने के कारण खलबली मची रही। कर्मी घटना के समय बैंक बंद करके बाहर निकल गए।
हाइवे के किनारे ही भोलानाथ बरनवाल का काफी लंबा-चौड़ा गोदाम बना है। वहां टफ्टेड कालीन के कपड़े और कच्चा सूत का काम किया जाता है। दोपहर लगभग दो बजे गोदाम में किसी मशीन की वेल्डिंग करायी जा रही थी, उसी दौरान उसकी चिंगारी से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाने का प्रबंध किया जाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते गोदाम में रखे कालीन से जुड़े सामान जलने लगे। गोदाम हाईवे से सटा होने के कारण लोगों की भीड़ जुट गई। बैंक का सायरन बजने लगा। अग्निशमन केंद्र औराई से आए फायर ब्रिगेड के जवान भी आग बुझाने में सफल नहीं हो पाए। मूंसीलाटपुर स्थित अग्निशमन मुख्यालय से दो बड़े वाहनों के साथ पहुंचे जवानों ने भी काफी देर तक मशक्कत की, इसके बावजूद आग नहीं बुझी तो मिर्जापुर और प्रयागराज से भी फायर ब्रिगेड की टीम बुलायी गई।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तीन-तीन जिलों की अग्निशमन टीमों को उस पर काबू करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। गोदाम के अंदर की आग को बुझाने के लिए सामने से तो पानी डाला ही गया, पीछे से दीवार तोड़कर पानी डालने की कोशिश की गई। शाम साढ़े सात बजे तक आग नहीं बुझायी जा सकी थी। अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझने में चार-पांच घंटे और लगेंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का कहना था कि कालीन से जुड़े रॉ मैटेरियल की कंपनी में आग लगने की घटना वेल्डिंग मशीन से हुई है। वेल्डिंग करते समय चिंगारी निकली और उसी से आग लग गई। आग बुझायी जा रही है फायर ब्रिगेड की टीम लगी हुई है। वहां आग से बचाव के उपाय थे कि नहीं, इसकी भी जानकारी ली जाएगी।