{"_id":"645d3d0c7ddcb5e8c70385f4","slug":"votes-rained-heavily-6019-percent-polling-in-the-district-bhadohi-news-c-20-1-200025-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जमकर बरसे वोट, जिले में 60.19 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जमकर बरसे वोट, जिले में 60.19 फीसदी मतदान
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासदों की सीटों पर छिटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुई। वोटिंग को लेकर सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा था।जिले में कुल 60.19 फीसदी मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लिया। सबसे अधिक ज्ञानपुर की नगर पंचायत में 71.99 फीसदी और सबसे कम वोटिंग भदोही नगर पालिका में 54.49 फीसदी वोटिंग देखने को मिली। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा इस साल वोटिंग प्रतिशत कम रहा। बीते साल 64.23 फीसदी मतदाताओं ने वाेट डाले थे।
भदोही और गोपीगंज नगर पालिका और ज्ञानपुर, सुरियावां, खमरिया, घोसिया और नईबाजार के अध्यक्ष पद और सभासद पदों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इस निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर 79 और सभासद के 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। दो लाख 27 हजार 817 मतदाताओं के सापेक्ष मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लिया। 98 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शुरूआत में काफी तेजी से मतदान शुरू हुआ, लेकिन जैसे-जैसे धूप चढ़ता गया, वैसे-वैसे बूथों पर भीड़ कम होती गई, हालांकि कुछ बूथ ऐसे भी थे। जहां शुरू से लेकर आखिरी तक मतदाताओं की भीड़ जमी रही। पिंक बूथों के साथ ही आदर्श बूथों पर सेल्फी लेने वालों की होड़ मची रही। खासकर पहली बार वोट देने वाले प्रत्याशी उत्साहित दिखे।
वोट देने के बाद युवा मॉडल बूथों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाते भी देखे गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम देखे गए। प्रेक्षक नीरज शुक्ला के साथ ही मंडलायुक्त मुथुकुमार स्वामी भी बूथों पर मतदान का हाल जानने पहुंचे। वहीं जिलाधिकारी गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार लगातार बूथों पर चक्रमण करते रहे। बूथों पर तैनात बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही मतदाताओं से भी बातचीत की। जिलाधिकारी ने खुद कई लोगों के आईडी कार्ड चेक किए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट
जिले में निकायवार इस तरह रही वोटिंग
निकाय - कुल पड़े वोट - प्रतिशत भदोही - 64737 - 54.49 गोपीगंज - 18714 - 64.06
ज्ञानपुर - 8234 - 71.99
सुरियावां- 10420 - 66.44
घोसिया- 12558 - 66.68
नई बाजार- 8927 - 64.85
खमरिया - 14103 - 67.45
कुल - 136793 - 60.19