{"_id":"5e1b6e1a8ebc3e88026db9a5","slug":"voter-list-in-bhadohi-bhadohi-news-vns5048613166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुनरिक्षण अभियान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुनरिक्षण अभियान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
भदोही। मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान में रविवार को जगह जगह मतदान केंद्रों कर्मी तो मौजूद रहे लेकिन पुनरीक्षण करवाने वाले नहीं दिखे। कुछ केंद्रों पर इक्का दुक्का लोग पहुंचते रहे। उधर सपा नेताओं ने कई बूथों पर जाकरक पुनरिक्षण अभियान के लिए लोगों का जागरूक किया।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इन दिनों 22 जनवरी तक अभियान चलाया जाना है। इस बीच पड़ने वाले रविवारों को विशेष अभियान था जिसके तहत बीते 1 जनवरी 18 वर्ष की उम्र पूरा करने वाले युवाओं के नाम जोड़े जाने के साथ साथ नाम शुद्ध करने तथा पते आदि में बदलाव का भी अवसर दिया जा रहा है। रविवार को शहरी और ग्रामीण केंद्रों पर बीएलओ और कर्मी मौजूद रहे लेकिन आने वालों की संख्या बेहद कम रही।
उधर सपाई इस कार्यक्रम के प्रति खासे गंभीर दिखाई दे रहे हैं। निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में शहर के कई मोहल्लों में लोगों को न केवल पुनरिक्षण के प्रति प्रेरित किया बल्कि मतदान केंद्रों तक भेजे। कार्यकर्ता मदरसा प्राइमरी इस्लाह, एमए समद इंटर कालेज, प्राथमिक पाठशाला कोटबाड़ा, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज, मिडिल स्कूल स्टेशन रोड, प्राथमिक विद्यालय ठकुरा, काशीपुर प्रा.विद्यालय तथा दरोपुर, मर्दनपुर आदि जाकर प्लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में पूर्व सपा विस अध्यक्ष नान्हक यादव, श्यामधर यादव बब्बू, मुन्ना यादव, सभासद दानिश सिद्दीकी, जफर आदिल खां, सैयद शम्स, बबलू शेख आदि रहे।