फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Volunteers gave the message of cleanliness by cleaning

साफ-सफाई कर स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Sat, 12 Mar 2022 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Volunteers gave the message of cleanliness by cleaning
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को साफ-सफाई को लेकर अभियान चलाया गया। रासेयो की चारों इकाइयों के स्वयंसेवकों और स्वयं सेविकाओं ने सुबह झाड़ू लगाकर आर्यभट्ठ छात्रावास के समीप बने कृषि संकाय भवन परिसर को साफ-सफाई की।
विज्ञापन

शिविर में योगाभ्यास के बाद छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। जो डायट, नवोदय विद्यालय होते हुए मलीन बस्ती पहुंची। यहां साफ-सफाई कर पर्यावरण की रक्षा, दुनिया की सुरक्षा, प्रकृति का न करें हरण, आओ बचाए पर्यावरण जैसे नारे भी लगाए गए। इसके बाद कॉलेज परिसर में तनाव एवं प्रबंधन विषय पर बौद्धिक गोष्ठी हुई। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा विनय श्रीवास्तव ने राष्ट्रवाद और हिंदुत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि युवावस्था में असीमित ऊर्जा, क्षमता और आत्मबल होता है। इनमें अपने समाज को आगे ले जाने की क्षमता होती है। मनोविज्ञान विभाग के डॉ. विपुल कुमार ने बताया कि व्यक्ति या तो समस्या का सामना करता है या फिर समस्या से बचने की कोशिश करता है। तनाव कई तरह के होते हैं। तनाव सुख में भी होता है और दुख में भी। हमें अपना जीवन मध्यमवर्गीय रखना चाहिए, तभी हम संतुलित जीवन जी पाएंगे। डॉ. कामनी वर्मा ने बताया वर्तमान में व्यक्ति में बढ़ते तनाव का मुख्य कारण लोगों में बढ़ती महत्वकांक्षी, लोभ और एकांकी परिवार है। इनसे निजात पाने के लिए हमें अपनी पुरानी संस्कृति की ओर चलना पड़ेगा। वहीं एनएनएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मोनिका सरोज ने बताया कि अगर तनाव लंबे वक्त तक रहे तो यह हमारे इम्यून सिस्टम और हृदय को नुकसान पहुंचा सकता है। इस मौके पर डॉ. विनय मिश्र, संतोष आर्या, प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे, रमेश यादव, अरुण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed