फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hoardings will be put up in public places, urging people to seek information about hospitals and doctors before undergoing treatment.

Bhadohi News: सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी होर्डिंग, इलाज से पहले अस्पताल और डॉक्टर की जानकारी लेने की अपील

Mon, 26 Oct 2026 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hoardings will be put up in public places, urging people to seek information about hospitals and doctors before undergoing treatment.
सोनभद्र। पंजीकरण आवेदन निरस्त होने या नवीनीकरण न होने के बावजूद संचालित हो रहे अस्पतालों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके तहत जिले में पंजीकृत अस्पतालों, पैथोलॉजी, कलेक्शन और रेडियोलॉजी सेंटरों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। साथ ही कलेक्ट्रेट, तहसील, बस अड्डों और प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग-पोस्टर लगाकर लोगों से इलाज कराने से पहले अस्पताल के पंजीकरण और उपचार करने वाले डॉक्टर के बारे में जानकारी हासिल करने की अपील की जाएगी। लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। जिले में पंजीकरण और नवीनीकरण के आवेदन निरस्त होने के बाद भी कई अस्पतालों के संचालन के मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर सील करने और प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई के बावजूद ऐसे अस्पतालों के संचालन पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसे देखते हुए अब अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान को जनजागरूकता से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र के मुताबिक, वैध अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पंजीकृत केंद्रों की सूची सार्वजनिक कर लोगों को जानकारी दी जाएगी। होर्डिंग-पोस्टरों के माध्यम से लोगों को यह भी बताया जाएगा कि अस्पताल पंजीकृत है या नहीं और वहां जिस डॉक्टर के नाम पर पंजीकरण है, वह संबंधित बीमारी के उपचार के लिए उपयुक्त हैं या नहीं। इलाज के लिए बुलाए जाने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों के बारे में जानकारी लेने की अपील भी की जाएगी। सीएमओ के अनुसार, यदि कोई अस्पताल बिना पंजीकरण या अनधिकृत डॉक्टर के जरिए संचालित होता पाया जाता है तो इसकी सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। सूचना मिलने पर विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed