फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Karwa Chauth: Markets buzz with activity, women excited to shop

करवा चौथ : बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी को महिलाएं उत्साहित

Mon, 26 Oct 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth: Markets buzz with activity, women excited to shop
रॉबर्ट्सगंज में करवा चौथ पर्व की तैयारी को लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी करती महिला। संवाद
सोनभद्र। करवा चौथ के पर्व को लेकर रॉबर्ट्सगंज सहित जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुहागिन महिलाएं पर्व की तैयारियों में जुट गई हैं, जिसके चलते कपड़ा, शृंगार और पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। त्योहार नजदीक आने के साथ ही दुकानदारों को भी कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस पर्व पर नए परिधान पहनने और सोलह शृंगार करने की परंपरा के कारण कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खास चहल-पहल है। बाजार में जयपुरी, बनारसी और चंदेरी साड़ियों के साथ फैंसी साड़ियों, सूट और लहंगों की मांग बढ़ी है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। करवा चौथ के लिए चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, काजल, मेहंदी, लिपस्टिक, बिछिया और लाल चुनरी की दुकानों पर भी महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है। कई महिलाएं पर्व के लिए नई चूड़ियां और शृंगार का सामान खरीद रही हैं, वहीं मेहंदी लगवाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। सुहाग से जुड़ी वस्तुओं की दुकानों पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है। कारोबारी उमेश केशरी के अनुसार, बाजार में पर्व के लिए मिट्टी के करवे, छलनी, पूजा की थाली, दीपक, रोली, चावल और धूप-बत्ती की खरीदारी की जा रही है। इसके अलावा फल, मिठाई और सूखे मेवों की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। व्रत की तैयारियों को पूरा करने के लिए महिलाएं एक साथ कई तरह की वस्तुओं की खरीदारी कर रही हैं। पिंकी दुबे ने बताया कि कई वर्षों से व्रत कर रही हैं और इस बार भी उसी उत्साह से त्योहार मनाने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए जरूरी सामान की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed