ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को वर्चुअल सभा हुई। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर एलईडी टीवी लगाकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनकी बातें सुनीं। पीएम ने सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कई परियोजनाओं के बारे में संवाद किया। साथ ही बजट और आत्मनिर्भर भारत पर भी चर्चा की। भदोही विधानसभा क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज, औराई विधानसभा क्षेत्र के खमहरिया स्थित एक लॉन में और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के गोपीगंज में वर्चुअल सभा हुई। जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सभा में पीएम के संबोधन को सुना। पीएम ने कहा कि गरीब कल्याण योजना में मुफ्त राशन, तेल, दाल, गेहूं, चावल आदि दिया गया। श्रमिकों का भी ध्यान सरकार रख रही है।सभी प्रदेशवासियों को मुक्त टीका उपलब्ध कराया गया। उन्होने अध्योया राममंदिर निर्माण, बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर पर भी चर्चा की। बेघरों को आवास आदि के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में संतोष तिवारी, सत्यशील गुप्ता, रमेश पांडेय, विधायक रविंद्र त्रिपाठी, गोवर्धन राय आदि मौजूद थे।