फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Virendra kept beating his father mercilessly, no one mustered the courage to save him.

Bhadohi News: पिता को बेरहमी से पीटता रहा वीरेंद्र, किसी ने बचाने की नही जुटाई हिम्मत

Thu, 12 Sep 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Virendra kept beating his father mercilessly, no one mustered the courage to save him.
ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली क्षेत्र के नेवादा कला गांव में बुधवार को दोपहर हुई दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। राजगीर अशोक गौतम को उसका बेटा वीरेंद्र लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटता रहा। ग्रामीण देखते रहे। किसी ने अशोक को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। पिता की पिटाई के बाद आरोपी बेटा रक्त रंजित राॅड को लेकर दरवाजे के बाहर खड़ा हो गया। पुलिस आई तो उसे पकड़कर ले गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नेवादा कला निवासी अशोक गौतम श्यामलाल का इकलौता बेटा था। अशोक के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। बड़ा बेटा बृजेश बंगलूरू में पढ़ता है। दूसरा बेटा योगेंद्र प्रयागराज में एमबीए की पढ़ाई करता है। छोटा बेटा वीरेंद्र गौतम ने अभी हाल में ही यूपी पुलिस की परीक्षा में शामिल हुआ था। चार बेटियों में से रत्ना, वंदना की शादी हो चुकी है। वहीं, अर्चना और प्रिया की शादी नहीं हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक अशोक के तीनों बेटे की पढ़ाई का खर्च श्यामलाल ही वहन करता था। पेंशन के पैसे में से दादा से पिता के हिस्सेदारी मांगने से वीरेंद्र काफी नाराज था। जिसको लेकर पूर्व में कई बार अपने पिता को समझाया था, लेकिन वह नहीं माने। बुधवार की घटना के बाद बस्ती में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed